Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंत विवि को विश्व के शीर्ष संस्थानों में पहुंचाना ही लक्ष्य : कुलपति
  • ऊधम सिंह नगर

पंत विवि को विश्व के शीर्ष संस्थानों में पहुंचाना ही लक्ष्य : कुलपति

RNS INDIA NEWS 05/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल सभागार में कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने छात्रों और पूर्व छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्व के शीर्ष संस्थानों में पहुंचाना ही लक्ष्य है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि पंतनगर विवि ने कई प्रतिभाशाली छात्र दिए हैं, जिन्होंने इसी विश्वविद्यालय में कुलपति बनकर भी सेवाएं दीं। इस समृद्ध परंपरा का हिस्सा बनना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्व के शीर्ष संस्थानों में पहुंचाना तभी संभव है, जब पूर्व छात्र अपने अनुभव, विचार और सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने पूर्व छात्रों से ईमेल के माध्यम से सुझाव साझा करने की अपील की। बताया कि जल्द ही विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं के साथ मिलकर विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अंत में उन्होंने कहा कि पंतनगर की संस्कृति संकल्प को हकीकत में बदलने की है.
फ्रांस-रूस से लौटे छात्रों के अनुभव: पंतनगर। मंगलवार को फ्रांस और रूस से लौटे छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव कुलपति डॉ. एसके कश्यप के समक्ष साझा किए। फ्रांस में इंटर्नशिप कर लौटे छात्रों ने उन्नत कृषि तकनीकों, खाद्य प्रसंस्करण, आधुनिक शोध पद्धतियों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर ने उन्हें वैश्विक मानकों को समझने का अवसर दिया। वहीं रूस के सेंट पीटर्सबर्ग और मॉस्को के शैक्षणिक भ्रमण पर गए छात्रों ने अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, शोध सुविधाओं और विशेष रूप से आईवीएफ तकनीक की जानकारी हासिल की, जो पशु प्रजनन विज्ञान में महत्वपूर्ण है। कुलपति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। अंतरराष्ट्रीय कार्य निदेशक डॉ. एचजे शिवा प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ा रहा है, ताकि अधिक छात्रों को वैश्विक अवसर मिल सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी दस्तावेजों की जांच की मांग को लेकर धरना शुरू
Next: गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.