Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम ने किया एम्स ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस हेलीपैड का उद्घाटन
  • देहरादून

सीएम ने किया एम्स ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस हेलीपैड का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 11/08/2020
02-

आपदा व गंभीर मरीज होंगे एयर लिफ्ट, मिलेगा तत्काल इलाज
देहरादून। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयर एंबुलेंस हेलीपैड का उद्घाटन किया। एम्स में हेलीपैड निर्माण से आपदा और सडक़ दुर्घटनाओं में गंभीर घायलों को तत्काल उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स पहुंचाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एम्स में हेलीपैड की सुविधा होने से दूर-दराज के क्षेत्रों में आपदाओं के दौरान घायलों और गंभीर बीमार लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलेगी। प्राकृतिक आपदाओं में तत्काल एयरलिफ्ट करने के लिए एम्स का हेलीपैड काफी हद तक सहायक सिद्ध होगा। सीएम ने कहा कि निदेशक की यह पहल राज्य के लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर उठाया गया बेहतर कदम है। एम्स में आपदा व दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के उपचार के लिए प्रशिक्षित एयर रेस्क्यू टीम तैनात है। राज्य में सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य में दक्ष आपदा मित्र बनाए हैं, जो ऐसे संकट के समय में लोगों को बचाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीएम ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां आपदा प्रबंधन मंत्रालय पृथक रूप से कार्य कर रहा है। एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को ऑपरेशन थियेटर तक पहुंचाने की बेहतर सुविधा एम्स में उपलब्ध है। यह देश का पहला संस्थान है जहां एयर एंबुलेंस से मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। निदेशक एम्स प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। बताया कि संस्थान में इस सुविधा के शुरू होने से उत्तराखंड के लोगों को ट्रामा पेशेंट के साथ साथ ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, अंग प्रत्यारोपण तथा मातृ मृत्युदर को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कोविड-19 के बारे में बताया कि हमें 2021 तक कोरोना वायरस का सामना करने के लिए तैयार रहने होगा। एम्स के हेली सर्विसेस इंचार्ज डा. मधुर उनियाल ने बताया कि सही मायने में इस सेवा का लाभ राज्यवासियों को तभी मिल पाएगा, जब राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले गंभीर मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के लिए इस सेवा से जोड़ा जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने एम्स ऋषिकेश व उत्तराखंड सरकार द्वारा हेली एंबुलेंस व हेलीपैड सेवा शुरू करने के लिए सिविल एविएशन यूनियन ऑफ इंडिया के सचिव प्रदीप कुमार खरोला के सहयोग की सराहना की। इस दौरान एम्स की एयर रेस्क्यू टीम ने आपदा के दौरान घायल को हेलीसेवा से अस्पताल पहुंचाने का मॉकड्रिल कर प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता ममगाईं, जीएमवीएन उपाध्यक्ष केके सिंघल, दर्जाधारी करन बोहरा, उपनिदेशक प्रशासन अंशुमन गुप्ता, डीन प्रो. मनोज गुप्ता, डीएचए प्रो. यूबी मिश्रा, एसई अनुराग सिंह, ईई एनपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, लॉ ऑफिसर प्रदीप चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
ऋषिकेश एम्स में मंगलवार को एम्स की एयर रेस्क्यू टीम ने आपदा के दौरान घायल को हेलीसेवा से अस्पताल पहुंचाने का मॉक ड्रिल भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
Next: केदारनाथ हाईवे बाधित, लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.