Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 11/08/2020
Weather

देहरादून। प्रदेश में आज से लगातार तीन दिन आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त को देहरादून सहित प्रदेश के आठ जिलों में भारी से बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 और 14 को आठ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कई क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश भी हो सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकते हैं। वहीं पहाड़ी नालों में पानी की अधिकता से भी परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 12 और 13 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश जगह बारिश होने की संभावना है। 12 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं तीव्र दौर के साथ भारी से बहुत भारी बारिश बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं 13 अगस्त को मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और चमोली जिलों में कुछ स्थानों में तीव्र दौर के साथ भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 14 अगस्त को कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में अधिकांश जगह और गढ़वाल मंडल के जिलों में अनेक जगह बारिश हो सकती है। इस दौरान पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत कहीं-कहीं तीव्र दौर के साथ भारी बारिश और प्रदेश में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 15 अगस्त को प्रदेश में अनेक स्थानों में बारिश होने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुध निर्माणी में बनी दूरबीन आम आदमी के हाथ में भी दिखेगी
Next: सीएम ने किया एम्स ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस हेलीपैड का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.