Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ हाईवे बाधित, लोग परेशान
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ हाईवे बाधित, लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 11/08/2020
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे तीन स्थानों पर भूस्खलन, भू धंसाव और मलबा आने से बंद पड़ा है। बीते तीन दिन से यहां आवाजाही ठप पड़ी है। कुछ स्थानों पर मलबा साफ करने का प्रयास भी किया जा रहा है, किंतु लगातार बारिश और भूस्खलन से एनएच को हाईवे खोलने में मुश्किलें पेश आ रही है। इधर तीन दिनों से हाईवे की स्थिति ठीक न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और एनएच के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।केदारघाटी में हो रही बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में जोखिमभरा हो गया है। यहां पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है जिससे एनएच लोनिवि को भी हाईवे खोलने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। तीन दिन में यहां मुश्किल से कुछ ही घंटों आवाजाही हो सकी है। वहीं गुप्तकाशी विद्याधाम के पास भू धंसाव के बाद हाईवे खतरनाक बना है। यहां भी गुप्तकाशी मंदिर मार्ग से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। जबकि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में मलबा आने से हाईवे बंद है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और एनएच लोनिवि द्वारा हाईवे को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है, जिस कारण बीते तीन दिन से बांसवाड़ा, विद्याधाम और मुनकटिया में बेहतर इंतजाम नहीं हुए हैं। साथ ही कई जगहों पर भी हाईवे पर दुर्घटना की संभावना बनी है। इधर बांसवाड़ा बंद होने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जाने वाला बष्टी-बुसकेदार मार्ग भी पुल के समीप धंसने से बंद हो गया है। अब लोगों को अगस्त्यमुनि विजयनगर बसुकेदार होते गुप्तकाशी जाना पड़ रहा है यह दूरी काफी अधिक है जिससे लोगों को अतिरिक्त दूरी के साथ अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। वहीं कुंड गोपेश्वर मार्ग भी ताला के पास बंद है। एनएच के ईई जेपी त्रिपाठी ने बताया कि तीनों स्थानों पर हाईवे खोलने के प्रयास चल रहे हैं। जेसीबी चौबीसों घंटे मौके पर हैं जबकि बारिश और पत्थर गिरने की स्थिति में जोखिम को देखते हुए कार्य नहीं हो पा रहा है। जन हित को देखते हुए विभागीय स्तर पर हाईवे खोलने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया एम्स ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस हेलीपैड का उद्घाटन
Next: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, हालत गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.