Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमिका के घर के सामने रखा प्रेमी का शव, हंगामा
  • हरिद्वार

प्रेमिका के घर के सामने रखा प्रेमी का शव, हंगामा

RNS INDIA NEWS 03/07/2021
rns featured image new

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर युवक ने जहर खाकर जान दी

रुडक़ी। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने का पता चलने पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने शव प्रेमिका के घर के सामने रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची लक्सर पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। लक्सर की रायसी चौकी के एक गांव निवासी युवक का अपने ही गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों युवती के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरे गांव के युवक से तय कर दी। शुक्रवार को युवक को प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिली तो उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे एक स्थानीय अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए और युवती के घर के सामने रखकर हंगामा करने लगे। उनका साफ आरोप था कि युवती के उकसाने पर ही युवक ने जहर खाया है। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाल प्रदीप चौहान व रायसी चौकी प्रभारी एसआई रणवीर सिंह चौहान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात की। पुलिस ने उनसे शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की। साथ ही आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिला तो मुकदमा दर्ज का कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। कोतवाल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रुडक़ी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की बाइक संग दो युवक गिरफ्तार
Next: छात्रा से ब्लैकमेलिंग का आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.