Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • हंस फाउंडेशन ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई राशन किट
  • टिहरी

हंस फाउंडेशन ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई राशन किट

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

नई टिहरी। हंस फाउंडेशन ने चंबा क्षेत्र के गांव के गरीबों व जरूरतमंदों को राशन किटों का वितरण शहीद गब्बर सिंह नेगी मेला समित की मदद से किया। मेला समिति ने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंदों को मदद से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को हंस फाउंडेशन ने शहीद गबर सिंह नेगी मेला समिति के सहयोग से चंबा प्रखंड के विभिन्न गांव के गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों को करीब पांच सौ राशन की किट प्रदान की। इसके अलावा नगर क्षेत्र में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को भी फाउंडेशन की ओर से राशन किट दी गई। हंस फाउंडेशन ने मेला समिति की ओर से योग से मंजूड़, धारकोट, दिखोल गांव, थान गांव, जुगड़ गांव, डडूर, कोटीगाड़, गुल्डी, पुरसोल गांव, तुंगोली, फैगुल, सिलकोटी, खड़ीखाल, सिलोगी, सौंदकोटी, चामनी, वीड, सुटा बड़ा, आरकोट, देवरी मल्ली, देवरी तल्ली, भंडार गांव, चोपडिय़ाल गांव आदि के ग्रामीणों को राशन किट दी गई। कुछ दिनों पूर्व फाउंडेशन की ओर से कोरोना रोकथाम कार्य में लगे चिकित्सक, पुलिसकर्मी, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकत्रियों को भी कोरोना सुरक्षा सामग्री दी गई थी। शहीद गबर सिंह नेगी मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर ने बताया कि हंस फाउंडेशन हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की मदद करता रहा है। कोरोना काल में लोगों का रोजगार छिन गया है। कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके सामने रोजी रोटी का संकट है। संकट की इस घड़ी में हंस फाउंडेशन ने गरीबों व जरूरतमंदों के लिए राशन किट दी है, जिसका वितरण ग्राम स्तर पर किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीर सिंह पंवार, कवि सोमवारी लाल सकलानी निशांत, प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, प्रधान देवी सिंह, पूर्व प्रधान सत्यपाल गुसाईं, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, आनंद सिंह नेगी, विजेंदर सिंह, विनोद डबराल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपायुक्त सोलन ने मां शूलिनी मेला के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त
Next: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए शहीद मंदीप को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.