Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए शहीद मंदीप को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
  • पौड़ी

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए शहीद मंदीप को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
03 (35)

पौड़ी। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए पौड़ी के लाल मंदीप सिंह नेगी रविवार को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके भारी सख्या में खास और आम लोग अपने जांबाज को अंतिम विदाई देने पहुंचे। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सीमा पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी शहीद हो गये थे। रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पोखड़ा ब्लाक के ग्राम सकनोली पहुंचा। गांव में शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी के पार्थिव शरीर के पहुंचने पर सबकी आंखें नम हो गई। मंदीप की मां हेमन्ती देवी अपने बेटे को तिरंगे से लिपटा देखकर बेसुध होकर गिर पड़ी, ग्रामीणों व एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने उन्हें संभाला। वहीं मंदीप के पिता सत्यपाल सिंह को जहां एक और अपनी मातृभूमि के कर्ज चुकाने पर अपने बेटे की शहादत पर गर्व है, वहीं उनकी आंखों के आंसू बेटे के जाने के गम को बयां कर रहे थे। मंदीप की माता हेमन्ती देवी अपने एकमात्र सहारे का पार्थिव शरीर देखकर खुद को संभाल नहीं पा रही थी और रोते हुए मंदीप से लिपट गयी। बार- बार मंदीप को याद कर उसके बात करने का इंतजार कर रही थी।
शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी को श्रंद्धाजलि देने पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत ने मंदीप के माता- पिता को ढांढस बंधाया और मंदीप की शहादत को देश व प्रदेश का गर्व बताया। सीएम के साथ शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद राइफलमैन मंदीप के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धांजलि दी और शहीद मंदीप की शहादत पर शहीद को सैल्यूट किया। श्रंद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की आंखें नम थी। शहीद के गांव सकनोली में क्षेत्रीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और शहीद के पैतृक घाट में शहीद को अंतिम विदाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हंस फाउंडेशन ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई राशन किट
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 12 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.