Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पत्नी ने सो रहे पति पर डाला चीनी मिला हुआ खौलता पानी, बुरी तरह झुलसने से हुई मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

पत्नी ने सो रहे पति पर डाला चीनी मिला हुआ खौलता पानी, बुरी तरह झुलसने से हुई मौत

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new
लंदन। यूके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां चेस्टर में एक महिला ने अपने पति पर चीनी मिला हुआ खौलता पानी डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाली महिला का नाम कोरिना स्मिथ है जो 59 साल की है। कोरिना ने एक बाल्टी में चीनी डालकर पानी उबाला और खौलते हुए उस पानी को अपने पति के ऊपर डाल दिया। इस घटना में 80 साल का माइकल बुरी तरह से झुलस गया। हैरानी वाली बात तो यह है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने खुद जाकर सारी बात अपने पड़ोसी को बताई। उसने कहा कि शायद मैंने अपने पति को मार दिया। पड़ोसी ने जैसे ही माइकल के जलने की बात सुनी वह तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पीडि़त को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वारदात के दौरान महिला के पति की बॉडी 36 फीसदी जल चुकी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करके कोर्ट चेस्टर क्राउन कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट में बताया गया कि महिला ने बीते 14 जून को बाल्टी में पानी उबालने के लिए रखा और उसमें चीनी मिला दी, जिससे कि लिक्विड गाढ़ा हो जाए और पीडि़त को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचे। हालांकि इस खौफनाक वारदात के पीछे महिला की क्या मंशा थी, इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालानियों के गेट तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम, हुआ बवाल
Next: कोई जरूरतमंद भूखा न रहे: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक का भोजन, राशन पहुंचाने का कार्य यथावत जारी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.