Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • औषधि निरीक्षक ने गरुड़ में दो मेडिकल स्टोर बंद कराए
  • बागेश्वर

औषधि निरीक्षक ने गरुड़ में दो मेडिकल स्टोर बंद कराए

RNS INDIA NEWS 11/10/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  कफ सिरप प्रकरण के बाद जिले में औषधि निरीक्षक का छापेमारी अभियान जारी है। छापेमारी के दौरान गरुड़ क्षेत्र की दो दुकानों में भारी अनियमितता मिली। इसे गंभीर अपराध मानते हुए विभाग ने दोनों मेडिकल स्टोरों को बंद करा दिया है। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि औषधि की गुणवत्ता पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने शुक्रवार की देर शाम बैजनाथ, गरुड़ क्षेत्रांतर्गत मेडिकल स्टोरों व थोक विक्रेता फर्मों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने एवं साथ ही फर्म द्वारा लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन न करने की शिकायत मिली। इसके बाद फर्म के औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई एवं मौके पर दुकानों को बंद किया। अनियमितताओं संबंधित स्पष्टीकरण मांगा और अनियमितताओं का अनुपालन करने तक दुकानों में क्रय विक्रय रोकने के आदेश दिए। साथ ही अनियमितताओं का अनुपालन संतोषजनक न होने की स्थिति में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत फर्म के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। कार्रवाई दौरान संदेह के आधार पर बच्चों के दो कफ सिरप के नमूने गुणवत्ता जांच को लिए गए। पूजा ने मेडिकल स्टोर स्वामियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी प्रकार की खांसी या जुकाम की दवा न दें। लैब से रिपोर्ट आने के पश्चात् यदि औषधिया मानकों अनुरूप नहीं पाई जाती है तो ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के नियमानुसार कार्रवाई जाएगी। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
Next: पीएम धन-धान्य कृषि योजना से जुड़े अल्मोड़ा और चमोली

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.