Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एक-एक कर 3 गाड़ियां उड़ाईं… पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 32 सैनिकों की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

एक-एक कर 3 गाड़ियां उड़ाईं… पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 32 सैनिकों की मौत

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

बलूचिस्तान। पाकिस्तान, जो लंबे समय से आतंकवाद को पनाह देने के आरोपों का सामना करता रहा है, अब खुद अपने पाले हुए सांपों का दंश झेल रहा है। बलूचिस्तान के खुजदार में जीरो पॉइंट के पास कराची-क्वेटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाकिस्तानी सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए भीषण आतंकी हमले में कम से कम 32 सैनिकों की मौत हो गई है और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला एक शक्तिशाली वाहन-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के जरिए किया गया।
सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने विस्फोटक एक खड़ी कार में लगाया था। जैसे ही सेना का काफिला, जिसमें लगभग 8 वाहन शामिल थे, पास से गुजरा, उसमें विस्फोट कर दिया गया। इस धमाके की चपेट में सीधे तौर पर तीन वाहन आ गए, जिनमें एक बस भी शामिल थी, जिसमें कथित तौर पर सैन्य कर्मियों के परिवार यात्रा कर रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दूर तक धुएं का गुबार छा गया।
पहले पाकिस्तान के दूर-दराज के इलाकों से ही आतंकी घटनाओं की खबरें आती थीं, लेकिन अब यह सिलसिला बड़े शहरों तक पहुंच गया है। हाल के दिनों में पेशावर से लेकर कराची तक कई बड़े हमले हुए हैं, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्लेषकों का मानना है कि जिन आतंकी गुटों को कभी पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त था, वे अब उसी के लिए भस्मासुर साबित हो रहे हैं।
इस बड़े हमले के बाद पाकिस्तानी अधिकारी कथित तौर पर अपनी सुरक्षा चूक को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी इस घटना को एक स्कूल बस पर हुए हमले के रूप में चित्रित करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि सेना पर हुए सीधे हमले की गंभीरता को कम किया जा सके और अपनी नाकामी पर पर्दा डाला जा सके।
इससे पहले इसी कराची-क्वेटा राजमार्ग पर 21 मई को भी एक आतंकी हमला हुआ था। उस समय, आतंकवादियों ने खुजदार कस्बे के पास आर्मी पब्लिक स्कूल की एक बस को निशाना बनाया था, जिसमें ड्राइवर सहित पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इन लगातार हो रही घटनाओं ने पाकिस्तान की आम जनता, विशेषकर बलूचिस्तान के निवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। सरकार और सेना इन हमलों को रोकने में अब तक नाकाम साबित हुई है, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंटर वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
Next: सचिव विनोद सुमन का फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बना लोगों से पैसे मांगे

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.