Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोई जरूरतमंद भूखा न रहे: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक का भोजन, राशन पहुंचाने का कार्य यथावत जारी
  • अल्मोड़ा

कोई जरूरतमंद भूखा न रहे: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक का भोजन, राशन पहुंचाने का कार्य यथावत जारी

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
IMG-20210618-WA0028.jpg

अल्मोड़ा। ‌‌वरिष्ठ कांग्रेसी नेता /पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा लगातार अल्मोड़ा विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर के अनेक मोहल्लों में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य जारी रखा गया है। इसी क्रम में आज हवालबाग विकास खण्ड के ग्राम सभा झसियाटाना, शैल, कनेरी, विसरा, फलसीमा, सरसों व नगर क्षेत्र के धारानौला, तल्ला दन्या, राजपुरा, ओडखोला, मल्ला दन्या, मल्ला राजपुरा, डुबकिया आदि अनेकों क्षेत्रों में तथा सांस्कृतिक दलों के जरूरतमंद कलाकारों को खाद्यान्न, सब्जी आदि वितरित करवायी गयी। लगभग पिछले डेढ़ माह से भी ज्यादा समय से श्री कर्नाटक द्वारा अल्मोड़ा विधानसभा के विभिन्न स्थानों में मौजूद कोरोना प्रभावितों /जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचायी जा रही है। श्री कर्नाटक ने कहा कि जब तक आवश्यकता होगी यह सिलसिला उनके द्वारा जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि रसद जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोई भी जरूरतमंद क्षेत्रवासी वंचित न रहे। श्री कर्नाटक ने सभी सामर्थ्यवान व्यक्तियों से आरोप-प्रत्यारोप एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आने एवं अपने स्तर से सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही श्री कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति/परिवार जो भोजन पकाने में असमर्थ हैं उनको आवश्यकतानुसार पका हुआ भोजन निःशुुल्क टिफिनों के माध्यम से उनके निवास स्थल तक पहुंचाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित कोई भी कोरोना प्रभावित व्यक्ति उनसे सीधा सम्पर्क कर खाद्यान्न, भोजन आदि प्राप्त कर सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी ने सो रहे पति पर डाला चीनी मिला हुआ खौलता पानी, बुरी तरह झुलसने से हुई मौत
Next: पुणे स्थित स्टार्ट-अप नॉन-टॉक्सिक, कोमल, लंबे समय तक चलने वाला हैंड-सेनिटाइजर बाजार में उतारने को तैयार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.