Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के 91 स्कूलों में शुरू हुए वर्चुअल क्लास रूम
  • पौड़ी

पौड़ी के 91 स्कूलों में शुरू हुए वर्चुअल क्लास रूम

RNS INDIA NEWS 11/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा से प्रदेश के 840 स्कूलों में बनी स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इसमें पौड़ी जिले की 91 स्कूलों में बनी वर्चुअल स्मार्ट क्लास भी शामिल है। इसी के साथ जिले में अब स्मार्ट क्लास रूम बढ़कर 172 हो गए हैं। शनिवार को वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूमों का शुभारंभ करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार के राइंका झंडीचौड़ की वर्चुअल स्मार्ट क्लास में मौजूद छात्रों से संवाद किया। 10 वीं कक्षा की छात्रा यामिनी ने इस दौरान वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम के लिए सीएम का आभार जताया। जिला मुख्यालय में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज पौड़ी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने भी शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ शिरकत की। पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि वर्चुअल स्मार्ट क्लास से छात्र- छात्राओं को काफी सहुलियत मिलेगी और शिक्षण के क्षेत्र में टू वे कंम्यूनिकेशन का लाभ वे उठा सकेंगे। डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि 81 स्कूलों में 2018-19 में से वर्चुअल कक्षों का संचालन हो रहा है , आज 91 वर्चुअल स्मार्ट क्लास जिले में और शुरू हो गई। कहा कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा में बने विषयवार सजीव प्रसारण स्टूडियो से पारंपरिक विषयों के अलावा छात्रों को मानसिक, शारीरिक और कुशल बनाने के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श, बीआरसी समन्वयक नवीन डोभाल, प्रधानाचार्य राबाइंका डॉ. सावित्री शैव नेगी, सुषमा बिष्ट, ममता काला, प्रमिला नेगी, रंजना पाण्डे, सरिता राणा सहित स्कूल की छात्राएं मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Next: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.