Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी पुलिस ने पकड़ी 16 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब
  • टिहरी

टिहरी पुलिस ने पकड़ी 16 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब

RNS INDIA NEWS 16/06/2021
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने घनसाली क्षेत्र में एक वाहन से करीब 16 लाख रुपये अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा है। एसएसपी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान पकड़ी गई अब तक की यह सबसे बड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप है। बुधवार को एसएसपी तृप्ति भट्ट ने एसएसपी सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि सीओ सदर ने नेतृत्व में थाना घनसाली की पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर एक वाहन से घनसाली के पतारसी- सुरगरसी से अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया और चमियाला के राइंका लाटा के पास रुकवाया, लेकिन वाहन में सवार तीन लोगों तेजी से कूदकर भाग निकले। पुलिस टीम ने वाहन की चेकिंग की तो वाहन में 160 पेटी सोल्मेट मार्का की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन से राकेश सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम उप्पू कोतवाली नई टिहरी के नाम का लाइसेंस तथा एक मोबाइल फोन बरामद भी हुआ। बताया पुलिस टीम ने वाहन से फरार हुये तीनों लोगों की क्षेत्र में तलाश की लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने घनसाली थाने में राकेश तथा दो अन्य लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पकड़ी गई शराब को वह लोग ग्रामीणों क्षेत्रों में बेचने के लिये ले जा रहे थे। पकड़ी गई शराब संभवता घनसाली क्षेत्र की अंग्रेजी शराबों की दुकानों से सप्लाई हुई होगी, इसकी जांच की जा रही है। कहा आगे भी नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में उप निरीक्षक करम सिंह, राजवर्धन, अमित राठौर आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को देंगे बड़ी सौगात
Next: नवजात बच्ची को गोद लेने को आगे आए कई लोग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.