Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • आईओए का फैसला, टोक्यो ओलंपिक में बिना ब्रांड के कपड़े पहनेंगे भारतीय खिलाड़ी
  • खेल

आईओए का फैसला, टोक्यो ओलंपिक में बिना ब्रांड के कपड़े पहनेंगे भारतीय खिलाड़ी

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। भारतीय ओलिंपिक संघ ने फैसला किया है कि इस साल जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले ओलिंपिक खेलों में चीन की कंपनी ली-निंग उसकी आधिकारिक किट स्पांसर नहीं होगी और देश के खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में बिना ब्रांड की किट पहन कर उतरेंगे। आईओए ने कहा कि उन्होंने देश के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। दरअसल भारतीय टीम की किट प्रायोजक चीन की कंपनी ली-निंग थी और पिछले सप्ताह जब टीम की किट लांच हुई तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। ऐसी खबरें हैं कि इसके बाद खेल मंत्रालय ने आईओए से कहा था कि वह खेलों के लिए चीन की कंपनी को प्रायोजक नहीं रखे।पिछले साल गलवान वैली में चीनी सैनिकों द्वारा 20 भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद देश में चीन के खिलाफ माहौल है और इसी कारण चीन का विरोध होता रहा है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हम अपने फैंस की भावनाओं से वाकिफ हैं और इसलिए आईओए ने फैसला किया है कि हम किट बनाने वाली कंपनी के साथ किए गए मौजूदा करार से पीछे हटते हैं। हमारे खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ बिना ब्रांड के कपड़े पहनेंगे।
हम खेल मंत्रालय का मार्गदर्शन के लिए शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने यह फैसला लेने में हमारी मदद की। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अपने कपड़ों के ब्रांड को लेकर पूछे जाने वाले सवालों के बिना ट्रेनिंग करें। वह वैसे ही बीते एक साल से ज्यादा समय से महामारी से जूझ रहे हैं। हम नहीं चाहते कि उनका ध्यान भटके।
चीनी सैनिकों द्वारा लद्दाख में 20 भारतीय सैनिकों को मारने के बाद देश में चीनी उत्पादों के बहिष्कार की आवाजें उठने लगी थी। इसके बाद सरकार ने कई चीन की कंपनियों पर बैन लगाया था जिसमें कई सोशल मीडिया साइट्स, गेम्स, शामिल थे। आइओए ने मई 2018 में ली-निंग के साथ करार किया था। करार के मुताबिक कंपनी खिलाडिय़ों के कपड़े, जूते प्रायोजित करेगी हालांकि प्लेयिंग किट बनाने वाली कंपनी भारतीय नहीं है बल्कि चीन की कंपनी ली-निंग है। पिछले  गुरुवार को जब किट का अनावरण हुआ तो कपड़ों पर ली-निंग का नाम था, लेकिन मंगलवार को आईओए ने बयान जारी कर इस संबंध में नई जानकारी दी है और बताया है कि भारतीय खिलाडिय़ों की किट पर चीन की कंपनी का नाम नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईईसी यूनिवर्सिटी ने 1000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा
Next: फोनपे ने किया 30 करोड़ यूजरों का आंकड़ा पार

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.