Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • आईईसी यूनिवर्सिटी ने 1000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आईईसी यूनिवर्सिटी ने 1000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
rns featured image new
 सोलन(बद्दी)। आईईसी यूनिवर्सिटी ने इस वर्ष 1000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य  निर्धारित किया। यूनिवर्सिटी में मनाए जा रहे पर्यावरण सप्ताह के दौरान  विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में विभिन्न प्रजातियों के 1000 से अधिक पौधे  लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर अटल शिक्षा नगर के पर्यावरण का संरक्षण करने का प्रण लिया है।
कोरोना महामारी के चलते इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसमें “एक पौधा लगाओ और एक सेल्फी पोस्ट करो” गतिविधि का आयोजन कर छात्रों को अपने घर के आसपास भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, कविता, पोस्टरमेकिंग और कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, महाराष्ट्र के सहायक व्याख्याता डॉ० रणधीर कदम की उपस्थिति में कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऑनलाइन सर्व धर्म सभा का भी आयोजन किया गया।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए आईईसी यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों व शिक्षकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए पानी और अन्य संसाधनों का उचित प्रवंध करने के लिए भी प्रेरित किया गया। यूनिवर्सिटी के ओएसडी विजय अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य मे हम सभी को आगे आना होगा। पौधा लगाकर ही जिम्मेवारी समाप्त नही होती बल्कि उसकी सुरक्षा व देखभाल करना उससे भी जरूरी है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन्मदिन मनाकर लौट रहे लोगों की बाईक ट्रक से टकराई, 3 की मौत
Next: आईओए का फैसला, टोक्यो ओलंपिक में बिना ब्रांड के कपड़े पहनेंगे भारतीय खिलाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.