Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सौतेले पिता ने किया मासूम बच्ची को प्रताड़ित
  • ऊधम सिंह नगर

सौतेले पिता ने किया मासूम बच्ची को प्रताड़ित

RNS INDIA NEWS 06/06/2021
rns featured image new

मासूम की पीठ पर पेन की नोक से सैकड़ों घाव बनाए

रुद्रपुर। मलिक कॉलोनी में एक पांच साल की मासूम की पीठ पर उसके सौतेले पिता ने पेन की नोक से सैकड़ों घाव बना दिए। यह फोटो जब इंटरनेट मीडिया में वायरल हुई तो कुछ व्यापारियों ने उसकी पहचान की। बाद में व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मलिक कालोनी निवासी एक महिला का तीन-चार साल पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने दो बेटियों के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि बाद में उसने दूसरे युवक से शादी कर ली। शादी के बाद पूरा परिवार साथ रहने लगा। कुछ समय तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में सौतेला पिता छोटी बेटी को यह कहकर प्रताडि़त करने लगा कि उसे अंग्रेजी नहीं आती है। इसके लिए वह पांच साल की मासूम बच्ची को प्रताडि़त करने के लिए उसके पीठ पर पेन की नोक चुभाकर प्रताडि़त करने लगा। जिससे उसके पीठ पर पेन की नोक के सैकड़ों निशान हो गए। बच्ची के पीठ पर निशान देख किसी ने फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। धीरे धीरे यह फोस्ट शहर में वायरल हो गई। वायरल पोस्ट देख शहर के कुछ व्यापारियों ने उसकी पहचान कर ली। रविवार सुबह व्यापारी सोनू खुराना साथियों संग आरोपित युवक के घर गया और उसे पकड़ लिया। साथ ही सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। एसएसपी, यूएसनगर दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बच्ची को उसके पिता के द्वाना नुकीले पेन की नोक से घायल करने की सूचना मिली है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीडि़त बच्चे की मां की तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पत्नी बच्चों को लेकर चले गई थी गूलरभोज: पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति दो साल से उसकी बेटियों को प्रताडि़त करता था। कुछ दिन पहले वह एक अंग्रेजी की किताब लेकर घर पहुचा था। जिसके बाद उसने पांच साल की बेटी से पढऩे और उसका ट्रांसलेशन करने को कहा था। जब वह यह सब नही कर पाई तो उसने प्रताडि़त करते हुए शरीर में पेन की नोक चुभाए। जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर गूलरभोज चली गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीलंका में भारी बारिश और तेज हवा के चलते 4 की मौत, 1 लाख 70 हजार लोग हुए प्रभावित
Next: विधायक के घर खाद्य सामग्री लेने वालों की लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.