Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कर्नल अजय कोठियाल ने की निशुल्क चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन सेवा ‘आप का डॉक्टर’ प्रदेशवासियों को समर्पित
  • देहरादून

कर्नल अजय कोठियाल ने की निशुल्क चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन सेवा ‘आप का डॉक्टर’ प्रदेशवासियों को समर्पित

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
rns featured image new

बाबा केदार के आशीर्वाद से जीतेंगे कोरोना के खिलाफ जंग: कोठियाल

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श हेल्पलाइन सेवा ‘आप का डॉक्टर’ प्रदेशवासियों को समर्पित की। आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई इस हेल्पलाइन सेवा के जरिए प्रदेश के कोरोना संक्रमित और होम आइसोलेशन में रह रहे लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कर्नल कोठियाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड के लिए उम्मीदों भरा है। कहा कि आज केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खुल गए हैं और इस मौके पर वे बाबा केदार से सभी उत्तराखंड वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से उत्तराखंड बहुत जल्द कोरोना महामारी को हराने में कामयाब होगा। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कोरोना संकट के बीच आम आदमी पार्टी ने ‘आप का डॉक्टर’ अभियान कोरोना संक्रमितों के लिए शुरू किया है। इस अभियान के तहत जारी किए गए टोल फ्री नंबर 8800026100 पर कोई भी कोरोना संक्रमित व उनके परिजन फोन कर निशुल्क विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह और परामर्श सकते हैं। कहा कि यह सेवा ऐसे वक्त में शुरू की गई है जब प्रदेश में अधिकतर अस्पतालों में ओपीडी सेवी बंद है और डॉक्टरों के अभाव में लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से वे देहरादून में 20 बेड का सभी आधुनिक सुविधाओं वाला कोविड केयर सेंटर तैयार कर रहे हैं, जिसमें लोगों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 22 केस
Next: एकॉम कंपनी ने दिए पीएचसी देलचौरी को स्वास्थ्य उपकरण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.