Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में कोविड उपचार हेतु विधायक निधि की 75 लाख रुपये की धनराशि से लगेंगे 25 ऑक्सीजन युक्त बैड: रेखा आर्या
  • अल्मोड़ा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में कोविड उपचार हेतु विधायक निधि की 75 लाख रुपये की धनराशि से लगेंगे 25 ऑक्सीजन युक्त बैड: रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rekha arya

अल्मोड़ा। मंत्री व विधायक सोमेश्वर रेखा आर्या ने अपनी विधानसभा सोमेश्वर में कोरोना उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में 25 ऑक्सीजन युक्त बैड लगाए के लिए अपनी विधायक निधि से 75 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।
श्रीमती आर्या ने कहा कि सीमांत क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने सोमेश्वर अस्पताल में शीघ्र 25 ऑक्सीजन युक्त बैड लगाए जाने हेतु जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देशित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि 75 लाख की धनराशि से लगने वाले ये सभी बैड ऑक्सीजन युक्त होंगे क्योंकि कोरोना महामारी में प्रथम दृष्टया मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है और समय से ऑक्सीजन न मिलने के कारण कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ रहा है जिस कारण उनकी पहली प्राथमिकता अपने क्षेत्रवासियों के लिए महामारी की इस घड़ी में ऑक्सीजन युक्त उपचार की व्यवस्था करना है जिसके लिए उन्होंने आज अपनी विधायक निधि से धनराशि आवंटित करने के साथ साथ सम्बन्धित अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि समय रहते हुए बैडों और ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा सके ।
उन्होंने कहा कि इस महामारी में घबराने की आवश्यकता नहीं है किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों से संपर्क कर प्राथमिक उपचार आरम्भ करें और कोविड संबंधित सभी आवश्यक नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रदेश समेत सोमेश्वर विधानसभा की जनता को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया गया है कि संकट की इस घड़ी में उनकी विधायक बेटी उनके साथ पूर्ववत खड़ी है इसलिए चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री पद के निर्वहन के साथ साथ मैं सोमेश्वर की देवतुल्य जनता के साथ हर पल चट्टान की तरह खड़ी हूँ ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मारुति 800 का पीछा कर 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी
Next: डेजर्ट नेशनल पार्क में हिरण शिकार का मामला आया सामने

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.