Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोविड सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार समय पर दे वेतन और करें बीमा: आप उपाध्यक्ष अमित जोशी
  • अल्मोड़ा

कोविड सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार समय पर दे वेतन और करें बीमा: आप उपाध्यक्ष अमित जोशी

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने आज जारी एक बयान में कहा की अल्मोड़ा बेस अस्पताल में कार्य कर रहे हमारे संविदा स्वाथ्यकर्मियो को वेतन समय पर नहीं मिल रहा है और ना ही उनका कोई जीवन बीमा किया गया है जो की निंदनीय है। यह वही स्वास्थ्य कर्मी हैं जो ग्राउंड जीरो पर लगातार कोरोना मरीजों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। यदि सरकार और सिस्टम हमारे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के साथ ऐसा व्यवहार करता है तो यह शर्मनाक है।
अमित जोशी ने आगे कहा की यह शर्म का विषय है की हमारे कोरोना वॉरियर्स (स्वास्थ्य कर्मियों) को अपना वेतन समय से पाने के लिए प्रदेश का मुखिया जब निरीक्षण पर आता है तो उसे ज्ञापन देना पड़े की साहब हमारी तनख्वाह समय पर नहीं आ रही है, हमारा बीमा नहीं है, हमारी तनख्वाह बढ़ाई जाए। यह वास्तव में सरकार की हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
आप उपाध्यक्ष जोशी ने कहा की एक तरफ सरकार के पास अस्पतालों में पूरा स्टाफ नहीं है और जो स्टाफ है और जो काम करना चाह रहे हैं उसे ये तनख्वाह नहीं दे पा रहे हैं जो की स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल को तोड़ने का कार्य कर रहा है। अल्मोडा बेस अस्पताल के कोविड सेंटर में कर्मचारियों को कमी है और वहां मरीजों को देखने के लिए काफी लंबे समय तक डॉक्टर देखने नही जा रहे हैं, जो हमारे परिचित वहां भर्ती हो रहे हैं वो बता रहे हैं की ना दवाई समय पर मिल रही है, ना ही खाना समय पर मिल रहा है और जो मरीज ऑक्सीजन पर हैं उनकी सही से देख रेख ना होने से कई मरीज वाशरूम जाने में रास्ते में तो कई वाशरूम में गिर जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों पर चोट लगने का खतरा है। इन सभी अव्यवस्थाओं का दोषी आखिर कौन है? आखिर हमारी से सोई हुई सरकार और सिस्टम कब जायेगा?
आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने तीरथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना महामारी रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रदेश के अस्पतालों की व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। कहीं बिस्तर नहीं मिल रहे हैं तो कहीं दवाइयां, आक्सीजन सिलेंडर और आईसीयू बेड के लिए लोग मारे-मारे फिर रहे हैं। ऐसे संकट के समय जिस सरकार को जनता के बीच होना चाहिए था, वह पूरी तरह मोर्चे से गायब है मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक जनता की मदद करने में पूरी तरह असफल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड कर्फ्यू में भी तस्कर सक्रिय, अल्मोड़ा पुलिस ने ताकुला में दबोचे 90 हजार की स्मैक के साथ 2 युवक
Next: कहने को तो एम्बुलेंस का किराया तय है लेकिन लूट फिर भी जारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 18.54.36_11zon
  • अल्मोड़ा

राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.