Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त
  • हरिद्वार

फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त

RNS INDIA NEWS 04/05/2021
rns featured image new

रुडक़ी। एसआईटी की जांच में खानपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल हस्तमौली में तैनात सहायक अध्यापक का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद विभाग ने शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी। उप शिक्षाधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ खानपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज कराया है।रुडक़ी के 425 आवास विकास कालोनी निवासी अजय कुमार वर्ष 2006 में शिक्षा विभाग में बतौर सहायक अध्यापक भर्ती हुए थे। फिलहाल वे खानपुर हस्तमौली प्राथमिक स्कूल में तैनात थे। सरकार के आदेश पर एसआईटी सभी अध्यापकों के प्रमाणपत्रों की जांच कर रही है। एसआईटी ने अजय कुमार के जाति और मूल निवास प्रमाणपत्र की भी जांच की। उनके दोनों ही प्रमाणपत्र रुडक़ी तहसील से बने हुए थे। जांच में मूल निवास प्रमाणपत्र तो सही मिला लेकिन जाति का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। जांच टीम के मुताबिक तहसील में जाति प्रमाणपत्र जारी करने का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं था। इसके बाद एसआईटी ने जाति प्रमाणपत्र फर्जी होने की रिपोर्ट डीईओ (बेसिक) को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर डीईओ (बेसिक) ने शिक्षक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश खानपुर की एबीईओ को भेजी थी। एबीईओ दीप्ति यादव ने इसकी तहरीर पुलिस को दी थी। प्रभारी एसओ खानपुर आशीष नेगी ने बताया कि तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। बर्खास्त शिक्षक अजय कुमार का कहना है कि तहसील में जाति प्रमाणपत्र का रिकार्ड है। डीईओ बेसिक के सामने अपना पक्ष रखा था। उन्हें अपने पिता का जाति प्रमाणपत्र भी दिखाया था लेकिन एकपक्षीय कार्रवाई की गई है। सीईओ से अपील की जा रही है। वहां सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीम विधायक व पुलिस ने किया कोरोना से मृत व्यापारी का अंतिम संस्कार
Next: मरीजों, गरीबों को दे रहे खाने की मुफ्त होम डिलीवरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.