Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन युवकों ने की युवती की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन युवकों ने की युवती की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
Breaking badi khabar.jpg

रुडकी। रुडक़ी में दिनदहाड़े तीन युवकों ने घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को क्षेत्रवासियों ने घेरकर पकड़ लिया। उसके दो साथी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए युवक से गंगनहर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्याकांड की जानकारी जुटा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की गली नंबर 20 कृष्णानगर निवासी निधि उर्फ हंसी (21) पुत्री बेबी शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर में खाना बना रही थी। उस वक्त घर में निधि अकेली थी। घर का गेट खुला था। तभी तीन युवक घर में घुस गए। इस बीच निधि की युवकों से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में युवकों ने निधि के साथ पहले तो मारपीट की और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर तीनों भाग खड़े हुए। इस बीच क्षेत्रवासियों ने युवकों को भागते हुए देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने पीछा कर एक युवक को तो कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। घर जाकर देखा तो पूरा घर खून से सना पड़ा है। निधि फर्श पर तड़प रही थी। हत्या से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई की। सूचना पाकर परिजन और आसपास के क्षेत्रवासी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन निधि को रुडक़ी के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लिया।
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि युवती की गला रेत कर हत्या की गई है। एक युवक को क्षेत्रवासियों ने मौके से पकड़ा है। फरार दो युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। हत्या किन कारणों से की गई है जांच पड़ताल के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

सन्नाटा पसरा: युवती की हत्या के बाद गली में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि क्षेत्रवासियों ने बालकनी और छत से हर गतिविधि पर नजर रखी। लेकिन किसी ने घटनास्थल पर आने की हिम्मत नहीं जुटाई। घर से ही क्षेत्रवासियों ने वारदात की जानकारी ली। जो कोई भी गली से गुजरा वह हत्याकांड की खबर सुनकर सहम गया। दिन भर गली में सन्नाटा पसरा रहा और हर कोई दहशत में नजर आया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद घटना स्थल के पास भी एक टीम मौजूद रही। जो क्षेत्रवासियों के अलावा परिवार से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने में लगी रही। आसपास के सीसीटीवी खंगालने के लिए एक टीम को लगाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामनगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव 10 प्रवासी लापता, हडक़ंप मचा
Next: इनामी बदमाश को पकड़ने गई उत्तराखंड पुलिस पर हमला कर एके-47 लूटी

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.