Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रामनगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव 10 प्रवासी लापता, हडक़ंप मचा
  • नैनीताल

रामनगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव 10 प्रवासी लापता, हडक़ंप मचा

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

नैनीताल। रामनगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव दस प्रवासी लापता हो गए। ऐसे में प्रशासन में हडक़ंप मचा हुआ है। प्रशासन को उनका पता नहीं चल पा रहा है। मोबाइल से भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इधर शनिवार को 46 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अकेले तीन दिन के भीतर 175 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। रामनगर में बीते दिनों अलग-अलग जगह के दस लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। कोविड कार्यालय में उनके नाम पते व मोबाइल नंबर दर्ज किए गए थे। एक दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब कोविड सेंटर से उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो सभी के मोबाइल बंद मिले। उनके पते भी कंफर्म नहीं हो पा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव लोगों के गायब होने से अन्य लोगों को भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। कोविड के नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि दस लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। वह कोरोना पॉजिटिव आए थे। प्रशासन व पुलिस को लापता लोगों के बारे में बाबत जानकारी दे दी गई है। उनका पता लगाने का प्रयास चल रहा है। उनका पता चलने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। इधर शनिवार को दिल्ली से आए अलग-अलग जगह के 46 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते दिनों दिल्ली से रोडवेज बस से आए प्रवासियों की जांच की गई थी। इसमें 31 रामनगर क्षेत्र तथा 15 पौड़ी, बेतालघाट, हल्द्वानी के प्रवासी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थपलिया में पेड़ गिरने विद्युत आपूर्ति भंग, लोगों के विद्युत उपकरण जले
Next: दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन युवकों ने की युवती की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.