Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कॉलेज को कैंपस का दर्जा मिलने के बाद भी गाइड लाइन जारी नहीं होने पर नाराजगी
  • बागेश्वर

कॉलेज को कैंपस का दर्जा मिलने के बाद भी गाइड लाइन जारी नहीं होने पर नाराजगी

RNS INDIA NEWS 12/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर डिग्री कॉलेज को कैंपस का दर्जा मिलने के बाद भी गाइड लाइन जारी नहीं होने पर छात्रों ने नाराजगी जताई है। प्राचार्य के माध्मय से सोबन सिंह जीना के कुलपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र संघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार के नेतृत्व में छात्र सोमवार को डिग्री कॉलेज में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन प्राचार्य अंजू अग्रवाल को सौंपा। कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि कुछ महीने पहले डिग्री कॉलेज को कैंपस का दर्जा मिल गया। इसके बावजूद भी आज तक गाइड लाइन जारी नहीं हो पाई। इस कारण छात्र-छात्राएं असमंजय की स्थिति में हैं। इसके चलते कॉलेज में व्यावसायिक कोर्स नहीं आ पा रहे हैं। होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में गणेश कुमार, रुद्र पांडे, कमलेश गडिय़ा, प्रकाश बाछमी, रवि कोश्यारी, संजय जोशी, दीव्यांशु, अमन, समीर, हिमांशु रौतेला आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच को सभासद ने दिया ज्ञापन
Next: राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने को लेकर उत्तराखंड सरकार गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
  • नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की दस्तावेजों की सूची
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.