Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट विकासखंड में मचा पानी के लिए हाहाकार
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट विकासखंड में मचा पानी के लिए हाहाकार

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
water pani nal

अल्मोड़ा, द्वाराहाट: विकासखंड के सभी क्षेत्रों में पानी का हाहाकार मचा गया है। मुख्यमंत्री योजना हर घर नल-हर घर जल के तहत गांवों में लाइनें तो बिछा दी गईं, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था न होने से पूर्व में स्टैंड पोस्ट से मिलने वाला पानी भी अब नहीं मिल रहा है। जिसके कारण द्वाराहाट विकासखंड के सभी क्षेत्रवासियो में हाहाकार मचा हुआ है।

ग्रामीणों ने शीघ्र टैंकर से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन करने और 10 अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।
उधर ताड़ीखेत ब्लॉक की सुदूरवर्ती चापड़, हिड़ाम में भी पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव के लिए आज तक योजना नहीं बनी है। आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ने आमरण अनशन शुरू की चेतावनी दी है।

इधर, कफड़ा, छबीसा, मासर के ग्रामीण विगत एक माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां के ग्रामीण तीन-तीन किलोमीटर दूर से पानी ढो रहे हैं।
गांव के बुजुर्ग विपिन चंद्र पाठक, हंसादत्त जोशी, घनानंद बिष्ट आदि भी तीन-तीन किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत छबीसा के प्रधान दिनेश कुमार, मासर प्रधान हेमा देवी सहित ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अभियंता पहले तो फोन नहीं उठाते हैं, यदि उठा लिया तो बहाना बनाते हैं कि क्षेत्र में पानी का टैंकर भेजने के लिए बजट आवंटित नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों चापड़, हिड़ाम के ग्रामीण पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के वर्षों से जूझ रहे हैं। ग्रामीण पांच किमी दूर से पानी ढो रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह फर्त्याल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की बाईक सहित चेन स्नेचर दबोचे
Next: फर्जीवाड़ा : मंत्रालय में सलाहकार सदस्य बनवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.