Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जीवाड़ा : मंत्रालय में सलाहकार सदस्य बनवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़पे
  • देहरादून

फर्जीवाड़ा : मंत्रालय में सलाहकार सदस्य बनवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार निवासी जालसाज ने खुद को उपभोक्ता खाद्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बताते हुए बड़ा फर्जीवाड़ा किया। उसने अपनी पत्नी और ड्राइवर संग मिलकर देहरादून निवासी व्यवसायी को मंत्रालय में सलाहकार सदस्य बनवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने इसकी पुलिस को शिकायत दी। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर न्यायालय में अपील की गई। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपति और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अवनीश कौशिक पुत्र शिव कुमार शर्मा निवासी लोहियापुरम, एमडीडीए कॉलोनी, त्यागी रोड देहरादून ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने 156 (3) के तहत कौशल कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी शिवालिक नगर बीएचईएल हरिद्वार उनकी पत्नी संगीता और ड्राइवर राममूर्ति शुक्ला निवासी हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। शहर कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय को अवनीश कौशिक ने बताया कि साल 2019 में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले अपने दोस्त रवि के जरिए वह कौशल कुमार से मिले। कौशल कुमार ने उनको बताया कि वह हरिद्वार के ही रहने वाले है। कई फैक्ट्रियों के मालिक है और उपभोक्ता खाद्य मंत्रालय में भारत सरकार की ओर से राज्यमंत्री है। इसके बाद कई महीनों तक एक दूसरे से मेल मुलाकात होती रही। आरोप है कि कौशल कुमार ने अवनीश कौशिक से कहा कि वह उनको उपभोक्ता खाद्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सलाहकार सदस्य बनवा सकता है। विश्वास दिलाया कि वह राज्यमंत्री है और इतनी पावर है कि किसी भी पद पर नियुक्त कर सकता है। बातों पर विश्वास कर लिया। बायोडाटा, पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो सहित अन्य दस्तावेज लिए गए। इस काम में पन्द्रह लाख रुपये का खर्चा बताया। छह जनवरी 2020 को पांच लाख रुपये लेने के बाद विभाग के लेटर हैड पर रसीद तैयार कर दी गई। अवनीश कौशिक ने बताया कि उनका बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का काम है। राजनीति से उनका कोई वास्ता नहीं रहा है। कौशल कुमार ने कई मंत्रियों से भी करीबी होते उन्हें मिलवाया गया। कौशल कुमार की पत्नी संगीता और ड्राइवर राममूर्ति भी कई बार उनके घर आए और विश्वास दिलाते हुए षड्यंत्र के तहत पूरी रकम देने का दबाव बनाया गया। सदस्यता के बारे में पूछा गया तो फाइल विभाग में होने की बात कही गई। 18 जुलाई 2019 को पांच लाख रुपये और दिए गए। न्यायलय में अपील करने तक ना तो विभाग की सदस्यता दिलाई गई और ना ही रकम वापस की जा रही है। पैसा मांगने पर धमकाते हुए अपनी पावर का हवाला देते कर झूठे मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी जा रही है। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ हरिद्वार मे कई फर्जीवाड़े व चेक बाउंसिंग के मुकदमे चल रहे है। अवनीश कौशिक की ने कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा है कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायालय को बताया कि आरोपी पक्ष ने उनपर व उनके भाई रजनीश कौशिक के खिलाफ कौशल कुमार ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। शहर कोतवाल नेगी ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट विकासखंड में मचा पानी के लिए हाहाकार
Next: त्रिवेणी घाट पर नहाता युवक गंगा में बहा, रेस्क्यू जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.