Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरी की बाईक सहित चेन स्नेचर दबोचे
  • हरिद्वार

चोरी की बाईक सहित चेन स्नेचर दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं के अंजाम दे रहे दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाईक भी बरामद की हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बीती छह मार्च को थाना क्षेत्र में घटित चेन स्नेचिंग की घटना के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तार के लिए गठित पुलिस व सीआईयू की टीम ने चेकिंग के दौरान मोटर साईकिल पर आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम अनमोल निवासी शहबाजपुर थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी गुरुकुल कांगडी थाना कनखल हरिद्वार व राहुल पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम व थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार बताया। पूछताछ उन्होने बताया कि वे दोनों चोरी व चेन स्नैचिंग करते हैं। ऋषिकुल से मोटर साइकिल चोरी करने के बाद दोनों ने ज्वालापुर में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने राजा गार्डन कनखल से भी एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलैण्डर चोरी की थी। जिसे महादेवपुरम कालोनी मे छुपाकर रखा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर छुपाकर रखी गयी मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनोंअ आरोपी बहुत शातिर व चालाक किस्म के अपराधी हैं। चेन स्नेचिंग की घटना करने से पूर्व मोटर साईकिल चोरी करते हैं और चोरी की मोटर साईकिल से किसी बुजुर्ग महिला को शिकार बनाने के लिए उसकी रेकी करते हैं। मौका मिलने पर घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई दीपक कठैत, उ.नि. देवेन्द्र सिंह चौहान, कांस्टेबल हेमन्त, मनमोहन, निर्मल, लक्ष्मण, देवेन्द्र चौधरी व सुखदेव तथा सीआईयू कांस्टेबल विवेक, हरवीर, अजय, नरेन्द्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बसपा प्रत्याशी प्रशांत राय
Next: द्वाराहाट विकासखंड में मचा पानी के लिए हाहाकार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.