Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बीमा कंपनी को सेवा में कमी और लापरवाही बरतने का दोषी पाया
  • हरिद्वार

बीमा कंपनी को सेवा में कमी और लापरवाही बरतने का दोषी पाया

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

हरिद्वार। जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा पॉलिसी का लाभ नहीं देने के मामले में बीमा कंपनी और उसके प्रबन्धक को सेवा में कमी करने और लापरवाही बरतने का दोषी पाया है। आयोग ने कई मदों की धनराशि चार लाख 35 हजार रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से और शिकायत खर्च के रूप में दस हजार रुपये शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता स्नेहलता पाराशर पत्नी दिनेश पराशर निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार ने स्थानीय बीमा कंपनी के प्रबंधक स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रानीपुर, हरिद्वार के खिलाफ शिकायत दायर की थी। शिकायतकर्ता के पति दिनेश ने एक बीमा पॉलिसी बीमा कंपनी से तीन लाख रुपये की ली थी। जिसपर उसके पति तय अवधि में प्रीमियम राशि व नवीनीकरण करा रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पॉलिसी की अवधि अक्टूबर 2016 में पूरी होनी थी। लेकिन आठ मई 2016 को उसके पति की तबीयत खराब हो गई थी। जिसपर शिकायतकर्ता ने इलाज के लिए उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट सिडकुल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसके पति को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हायर सेंटर दिल्ली में इलाज के दौरान उसके पति की मृत्यु हो गई थी। शिकायतकर्ता ने बीमा कंपनी को अपने पति की मृत्यु होने की सूचना दी थी। लेकिन बीमा कंपनी ने शिकायतकर्ता के पति का क्लेम आवेदन पत्र निरस्त कर दिया था। आयोग ने शिकायत की सुनवाई करने के बाद बीमा कंपनी के प्रबंधक को बीमा राशि तीन लाख, बोनस राशि 60 हजार रुपये, रिचार्ज बैनिफिट 75 हजार रुपये कुल राशि चार लाख 35 हजार रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से व शिकायत खर्च के रूप में दस हजार रुपये शिकायत कर्ता को अदा करने के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्टी दफ्तर पर प्रदर्शन करने वाले बसपाई पार्टी से बाहर
Next: राज्य के सभी पत्रकारों का होगा कोविड वैक्सीनेशन: मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.