Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुष्कर्म के आरोपित नेता को भाजपा ने किया पार्टी से निष्कासित
  • हरिद्वार

दुष्कर्म के आरोपित नेता को भाजपा ने किया पार्टी से निष्कासित

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। दुष्कर्म के आरोपित भाजपा नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी पर दो दिन पहले एक विवाहिता ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विवाहिता का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसकी नाबालिग बहन के साथ भी दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस आरोपित अजय प्रताप सैनी की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने अजय प्रताप सैनी को पद मुक्त करने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। डॉक्टर जयपाल ने बताया कि अनैतिक आचरण और समाज में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के चलते अजय प्रताप सैनी पर कार्रवाई की गई है।
दुष्कर्म के आरोपित भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए छापे
नाबालिग सहित दो बहनों से दुष्कर्म करने के आरोपित भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित जगहों पर छापेमारी की। लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसके करीबियों पर पुलिस की नजर है। बहादराबाद क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी कि वर्ष 2018 में फैक्ट्री में नौकरी के सिलसिले में भाजपा नेता अजय प्रताप सैनी से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने देहरादून में मंत्रियों से अपनी पहचान बताकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जिससे उसका एक बेटा भी पैदा हुआ। विवाहिता का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन के साथ भी आरोपित ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित अजय प्रताप सैनी निवासी शांतरशाह, बहादराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि संभावित ठिकानों पर आरोपित की तलाश में दबिश दी गई है।

कई महिलाओं को बनाया शिकार: पीडि़ता ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपित अजय प्रताप सैनी ने कई और महिलाओं और युवतियों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीडि़ता ने ऐसी कुछ युवतियों और महिलाओं के नाम भी पुलिस को बताए हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का अभिनंदन करेगी सरकार: सीएम
Next: एड्स, टीबी रोग से बचाव की जानकारी दी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.