Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना से लड़ाई में प्रदेश की महिलाओं का बड़ा योगदान रहा। कोरोनाकाल में उन्होंने फ्रंटलाइन पर मोर्चा संभालकर इस वैश्विक महामारी से समाज की रक्षा की। सही मायने में ये महिलाएं समाज की नींव हैं। घर की दहलीज के भीतर हो या बाहर, दोनों मोर्चों पर उन्होंने खुद को साबित किया। यह बातें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फ्रंटलाइन पर मोर्चा संभालने वाली कोरोना योद्धा महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहीं। सोमवार को राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुडक़ी की 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि कोरोना ने हमें जितनी आर्थिक, शारीरिक और मानसिक क्षति पहुंचाई है, उतना ही हालात से लडऩा भी सिखाया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से दहेज प्रथा और नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने में योगदान देने की अपील की। कहा कि इन सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही बेटी-बेटे में भेदभाव खत्म करने, बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने की अपील भी की। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज की शिक्षिका मोना बाली ने किया।
इससे पहले राज्यपाल ने राजभवन में साड़ी बैंक का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि इस बैंक से जरूरतमंद महिलाएं कभी भी अपनी पसंद की साडिय़ां ले सकेंगी। सक्षम महिलाएं बैंक में साडिय़ां दान कर सकेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार संत, अपर सचिव जितेंद्र कुमार सोनकर, विधि परामर्शी कहकशां खान, साड़ी बैंक की समन्वयक प्रीति, शिखा वैद्य आदि लोग मौजूद रहे।

साझा किए कोरोनाकाल के अनुभव
समारोह में कोरोना योद्धा महिलाओं ने कोरोनाकाल के अपने अनुभव भी साझा किए। इस क्रम में महिला कांस्टेबल राखी रावत ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने लॉकडाउन के दौरान घर-घर जाकर जरूरतमंदों को राशन, गैस सिलिंडर, दवा और सब्जियां उपलब्ध कराईं। नगर निगम रुडक़ी में कार्यरत पर्यावरण मित्र रानी ने बताया कि महामारी के शुरुआती दिनों में खौफ के चलते लोग उन्हें घर के बाहर बैठने भी नहीं देते थे। कई ने तो पानी तक पिलाने से इंकार कर दिया। इन चुनौतियों के बीच भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपना काम करती रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईस्टर्न रेलवे के कार्यालय लगी आग, 9 की मौत
Next: भेल में कार्यरत समस्त 25 ट्रेड यूनियनों ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.