Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईस्टर्न रेलवे के कार्यालय लगी आग, 9 की मौत
  • राष्ट्रीय

ईस्टर्न रेलवे के कार्यालय लगी आग, 9 की मौत

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

पूर्वी भारत में टिकट बुकिंग सेवा प्रभावित

कोलकाता ,09 मार्च (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्ट्रैंड रोड पर स्थित पूर्वी रेलवे के कार्यालय की 13 वीं मंजिल पर आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता बताए गए है। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को करीब 6.10 बजे हुगली नदी के किनारे स्थित कोइलघटा इमारत में आग लगी। पूर्वी रेलवे के कर्मचारी ने बताया कि 13वीं मंजिल पर लेखा कार्यालय है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रात 10.15 बजे घटनास्थल पर पहुंचीं। बनर्जी ने बचाव अभियान की निरीक्षण किया। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हुई जबकि दो अन्य लापता है। उन्होंने बताया कि अब आग नियंत्रण में है। उन्होंने दुर्घटना में मारे लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। राज्य के अग्नि मंत्री सुजीत बोस ने कहा, कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर स्थित पूर्वी रेलवे के कार्यालय की इमारत में लगी भीषण आग में चार दमकल कर्मचारी, दो रेलवे अधिकारी, एक एएसआई समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उन लोगों की मौत हुई जो कि लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे।

राष्ट्रपति और पीेएम मोदी ने जताया शोक
कोलकाता हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया कि कोलकाता की एक इमारत में जो आग लगी है, उसके लिए शब्द नहीं है। मृतकों के परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। इधर प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया है और ट्वीट किया है कि कोलकाता की इमारत में लगी आग में मरने वालों की खबर सुनकर दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।
इस इमारत में ईस्टर्न रेलवे का कार्यालय भी था, जिसकी वजह से पूर्वी भारत में टिकट बुकिंग की सेवा प्रभावित हुई है। आग के कारण पैसेंजर रिजर्वेशन सर्विस (पीआरएस) का सर्वर ठप हो गया है। सर्वर ठप होने की वजह से पूर्वी भारत में कंप्यूटराइज टिकट बुकिंग प्रभावित हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 9 मार्च 2021
Next: राज्यपाल ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.