AI GENERATED REPRESENTATIVE IMAGE


गृह विभाग ने जारी किए स्थानांतरण/तैनाती आदेश, कई अपर पुलिस अधीक्षकों की बदली गई जिम्मेदारियां
12 पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को जनहित/रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
हरबन्स सिंह को मिली हल्द्वानी की जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उपसेनानायक बनाया गया है।
इन अधिकारियों की भी बदली तैनाती
अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून नगर, अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार अनुषा बड़ोला को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल राजेश कुमार भट्ट को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर नियुक्त किया गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
शासन के आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

