Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बुजुर्ग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
  • ऊधम सिंह नगर

बुजुर्ग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
rns featured image new

काशीपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के भाई पर जमीन की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग महिला ने हंगामा कर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन, एलआईयू कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए महिला के हाथों से पेट्रोल छीन लिया। सूचना पर पहुंची सीओ बुजुर्ग को साथ ले गयीं। बाद में महिला को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह घर भेजा गया। जानकारी के अनुसार थाना केलाखेड़ा के बिचपुरी गांव निवासी बुजुर्ग महिला परमजीत कौर सोमवार को हाथ में पेट्रोल से भरी केन और माचिस लेकर भगत सिंह चौक पर पहुंचीं। उन्होंने यहां धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के भाई अमर पांडेय ने उनकी जमीन कब्जा ली है। कुछ देर बाद बुजुर्ग ने एकाएक खुद पर पेट्रोल छिडक़ लिया। इससे हडक़ंप मच गया। मौके पर मौजूद एलआईयू इंचार्ज बीएस नेगी और सिपाही करन रावत ने तेजी दिखाते हुये महिला से पेट्रोल से भरी केन और माचिस छीन ली। सूचना पर सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडेय, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ ने महिला को कार्रवाई का भरोसा देकर बमुश्किल भगत सिंह चौक से उठाया और अपने साथ अपने कार्यालय ले गई। यहां पर महिला ने सीओ को घटना बताते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ ने महिला को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान ने बुजुर्ग को अपने वाहन से उनके घर तक छोड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना वॉरियर्स को जबरन नौकरी से निकालना निंदनीय : आनंद
Next: अयोध्या के लिए 140 करोड़ का ऐलान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.