Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर आरोपियों की गिरफ्तारी और दोनों मामलों की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। प्रदेश प्रवक्ता दयाकिशन कलौनी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में चढ़ावा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने आरोपियों की पहचान कर तत्काल मुकदमा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह, करम सिंह राणा, सुखदेव सिंह चीमा, अर्जुन सिंह, प्रकाश चंद, सपना शर्मा, सचिन सामंत, नंदन सिंह सामंत, अजीम रजा, इरशाद अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
Next: मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड से 1.39 लाख की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.