Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में कोल्ड ड्रिंक चोरी के संदेह में चार नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रविवार शाम को जांच के उपरांत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ बच्चे रस्सी से बंधे हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो शनिवार को बताया जा रहा है, जिसमें उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार होता दिखाई दे रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि घटना दरियापुर गांव की है और बच्चों को कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में बंधक बनाकर पीटा गया था। कोतवाली प्रभारी और सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि जांच में सामने आया कि गांव निवासी मेघराज और महावीर ने चार नाबालिग बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी करने का संदेह जताया था। आरोप है कि दोनों ने बच्चों को रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की। बच्चों को गालियां दी गईं और उन्हें डराने-धमकाने का भी प्रयास किया गया।घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बच्चों के प्रति क्रूरता, चोट पहुंचाने, बंधक बनाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ दिव्येश उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, दुर्व्यवहार या अमानवीय व्यवहार को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, आनंद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
Next: नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.