Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा होगा ऐतिहासिक : गावा
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा होगा ऐतिहासिक : गावा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने रविवार को सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा में जनसभा एवं रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल होंगे। गावा ने कहा कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। ऊधमसिंह नगर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी अल्मोड़ा पहुंचेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
ब्लॉक, नगर और बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के प्रति युवाओं, महिलाओं, किसानों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। पार्टी को विश्वास है कि अल्मोड़ा की यह सभा उत्तराखंड की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में शामिल होगी। बताया कि अल्मोड़ा कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पौड़ी पहुंचेंगे, जहां वह पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेकर सैनिकों और उनके परिवारों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि सैनिक बहुल राज्य होने के कारण यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि पांच जून को राहुल गांधी देहरादून में कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। गावा ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड आगमन प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देने वाला साबित होगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, गणेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, उमा सरकार, नारायण सिंह बिष्ट, इंदर रौतेला, संदीप चीमा, ममता हालदार, योगेश चौहान, बाबू विश्वकर्मा, अबरार अहमद, उमर खान, नवीन खेतवाल, असलम जावेद, रिजवान उर्फ लाला, सोहेल खान, राहुल प्रजापति, ललित बिष्ट, अर्जुन विश्वास समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Next: सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.