Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
  • हरिद्वार

लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का शव शनिवार शाम मोहम्मदपुर झाल से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 27 मई को खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच शनिवार शाम मोहम्मदपुर झाल से किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी के पिता का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और परिवार में उसकी मां ही थी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
Next: राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा होगा ऐतिहासिक : गावा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.