Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राशन डीलरों ने डीएसओ और पूर्ति निरीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
  • हरिद्वार

राशन डीलरों ने डीएसओ और पूर्ति निरीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। नारसन ब्लॉक के कई उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) और क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त और सचिव को शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि यदि किसी के पास कोई प्रमाण हैं तो उन्हें प्रस्तुत कर जांच कराई जाएगी। नारसन ब्लॉक के बरहमपुर जाट गांव के उचित दर विक्रेता धर्मेंद्र कुमार समेत उदलहेड़ी के मोहम्मद ताहिब, कलगीता देवी, मांगेराम, बलेंद्र, रेखा, अजय कुमार, प्रवीण कुमार और अन्य राशन डीलरों द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारियों की ओर से उन पर कथित रूप से अवैध वसूली और कमीशन देने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर दुकानों पर कार्रवाई, छापेमारी और मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि नारसन ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में राशन डीलरों से चाय-पानी और अन्य व्यवस्थाएं कराने के लिए कहा जाता है, जबकि इसके बदले कोई भुगतान नहीं किया जाता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी ले जाने का आरोप लगाया
Next: एससी-एसटी शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.