Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रैंगिंग के प्रयास में छात्र के साथ मारपीट, चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

रैंगिंग के प्रयास में छात्र के साथ मारपीट, चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। राजकीय आदर्श महाविद्यालय किच्छा में बीए प्रथम वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की तहरीर और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड 15 किच्छा निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र मो. शाहिद पुत्र शरीफ अहमद ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 फरवरी को वह अपने साथी छात्र मुनाजिर हुसैन, वसीम और मुस्तफा के साथ कॉलेज के कॉमन रूम में बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार, अंकित पुत्र प्रवीन कुमार, अंकित कुमार पुत्र सुभाष राम और राहुल पुत्र मदन वहां पहुंचे और रैगिंग करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने शाहिद के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। पीड़ित छात्र के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर कॉलेज प्राचार्य मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया गया कि कॉमन रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे छुट्टी के समय आरोपी छात्रों ने कॉलेज के बाहर कुछ अन्य युवकों को बुला लिया और कॉलेज गेट बंद कर हाथों में लाठी-डंडे तथा अवैध हथियार लेकर खड़े हो गए। शाहिद जब अपने साथियों के साथ बाहर निकलने लगा तो उसकी बाइक की चाबी छीन ली गई। प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद छात्र वहां से निकले, लेकिन महाकाली मंदिर के पास फिर से शाहिद और उसके साथियों के साथ मारपीट की गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि अगले दिन छात्रसंघ अध्यक्ष से मामले की शिकायत करने के बाद कॉलेज पहुंचने पर आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के दौरान आबादी में करीब 28 लाख की बढ़ोतरी का अनुमान
Next: केदारनाथ व बदरीनाथ हाईवे से हटेगा अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.