Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ व बदरीनाथ हाईवे से हटेगा अतिक्रमण
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ व बदरीनाथ हाईवे से हटेगा अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ व बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एनएच ने राजमार्ग सीमा में आने वाले 247 अतिक्रमणों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए। मानसून शुरू होने से पहले सभी अतिक्रमित को हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 और 107ए के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। विभाग ने कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटा दिए हैं जबकि शेष स्थानों पर नोटिस जारी किए गए हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 107 (पुराना 109) पर कुल 344 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे जिनमें से 107 हटाए जा चुके हैं जबकि 237 शेष हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 107ए पर कुल 14 अतिक्रमण में से चार हटाए गए हैं और 10 बाकी हैं। दोनों मार्गों पर करीब 358 अतिक्रमणों में से 111 हटाए जा चुके हैं और 247 अभी शेष हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान संभावित भूस्खलन और मलबा आने की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर मशीनरी और संसाधनों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रैंगिंग के प्रयास में छात्र के साथ मारपीट, चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा
Next: गन्ना विकास समिति में किसानों ने जमकर किया हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

देवर गांव में हुए हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो दोषियों को दो-दो वर्ष का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.