Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ‘मेयर आपके द्वार’ शिविर में जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
  • ऊधम सिंह नगर

‘मेयर आपके द्वार’ शिविर में जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नगर निगम के ‘आपका मेयर, आपके द्वार-नगर निगम जनता के द्वार’ अभियान के तहत सोमवार को रम्पुरा स्थित श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा परिसर में शिविर आयोजित किया गया। रम्पुरा वार्ड संख्या 21, 22, 23 और 24 के लोगों के लिए लगाए गए शिविर में समस्याएं सुनी गईं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बिजली, नजूल, पेयजल, जिला पूर्ति, श्रम, समाज कल्याण विभाग, प्राधिकरण और बाल विकास परियोजना आदि विभागों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, प्राधिकरण और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।
इस दौरान मेयर विकास शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, रम्पुरा क्षेत्र के पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की और नागरिकों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूलों में पहुंच रही अल्मोड़ा पुलिस, साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक
Next: सिविल अस्पताल में पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.