Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूलों में पहुंच रही अल्मोड़ा पुलिस, साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

स्कूलों में पहुंच रही अल्मोड़ा पुलिस, साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनजागरूकता अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जिलेभर में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। वहीं थाना सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज पेशिया सल्ट में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंक डिटेल साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया हैकिंग, संदिग्ध लिंक और फर्जी लोन व इनाम के झांसे जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर घटना की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। युवाओं से नशे से दूर रहने और किसी भी नशे से संबंधित गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास
Next: ‘मेयर आपके द्वार’ शिविर में जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.