Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिविल अस्पताल में पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा
  • हरिद्वार

सिविल अस्पताल में पर्चा बनवाने को लेकर हंगामा

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। सिविल अस्पताल में सोमवार को पर्चा बनवाने को लेकर दो लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद पीआरडी जवान ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। हंगामे के कारण कुछ देर तक पर्चा बनाने का कार्य भी प्रभावित रहा। सोमवार सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। पर्चा बनवाने के लिए लोग काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े थे। दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति बिना लाइन में लगे काउंटर पर पहुंच गया और खुद को स्टाफ से जुड़ा बताते हुए पर्चा बनवाने लगा। शुरुआत में लोगों ने विरोध नहीं किया, लेकिन जब वह लगातार अन्य पर्चे बनवाने लगा तो लाइन में लगे एक युवक ने इसका विरोध कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज और अभद्रता भी हुई। करीब दस मिनट तक काउंटर के पास हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पीआरडी जवान ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। वहीं, मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से लाइन व्यवस्था सख्ती से लागू कराने की मांग की। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीज समान हैं। उन्होंने पीआरडी जवानों को लाइन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘मेयर आपके द्वार’ शिविर में जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
Next: सभासद पति और साथियों पर मारपीट में केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.