Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आदिवासी अधिकारों और जल-जंगल-जमीन पर हुआ मंथन
  • ऊधम सिंह नगर

आदिवासी अधिकारों और जल-जंगल-जमीन पर हुआ मंथन

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। विधानसभा क्षेत्र के नौगवां ठग्गू में कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को भव्य ‘आदिवासी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मालाओं के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस का जनजाति के लोगों से सामाजिक और राजनीतिक रिश्ता है। कहा कि जहां-जहां आदिवासी है, वहां-वहां कांग्रेस के विधायक बनते है। उन्होंने आदिवासी, जनजाति के लोगों से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जो-जो पट्टे प्रदेश सराकर निरस्त कर रही है, वो फिर से वापस दिलाए जाएंगे। डॉ. विक्रांत भूरिया ने सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से आदिवासी समाज के हक-हकूक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। विधायक भुवन चंद्र कापड़ी और गोपाल सिंह राणा ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाते हुए आदिवासी समाज की एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ क्षेत्र में पार्टी के मजबूत जनाधार को दर्शाती है। इस अवसर पर आदिवासी समाज उत्तराखंड के चेयरमैन अशोक राणा ने कहा कि कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों पर गहन चर्चा की गई और समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। मंच पर भुवन चंद्र कापड़ी, गोपाल सिंह राणा, बंसी लाल मीणा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमेश्वर कोतवाली में थाना दिवस आयोजित, जनसमस्याओं का किया समाधान
Next: कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल की धीमी गति से नाराज लोग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.