Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोमेश्वर कोतवाली में थाना दिवस आयोजित, जनसमस्याओं का किया समाधान
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर कोतवाली में थाना दिवस आयोजित, जनसमस्याओं का किया समाधान

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोतवाली सोमेश्वर में सोमवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने थाना दिवस आयोजित किया। कार्यक्रम में सीएलजी सदस्य, वार्ड सदस्य, पुलिस पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों की समस्याएं और सुझाव गंभीरता से सुने गए तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में आगामी ईद-उल-अजहा और गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान लोगों को किरायेदार और मजदूर सत्यापन, यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और नए कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और आपदा हेल्पलाइन-1070 की जानकारी भी लोगों को दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
Next: आदिवासी अधिकारों और जल-जंगल-जमीन पर हुआ मंथन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.