Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, तीन घायल
  • हरिद्वार

कार डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। ढंडेरी बाईपास पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, उदित शर्मा (26) पुत्र हरदेश कुमार शर्मा, निवासी राजा गार्डन कनखल हरिद्वार टैक्सी चलाता है। सोमवार तड़के करीब सवा तीन बजे वह दिल्ली से एक परिवार को लेकर हरिद्वार आ रहा था।
जैसे ही वह रुड़की-मंगलौर बाईपास स्थित ढंडेरी बाईपास पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा होते ही कार सवार परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाईपास से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हादसे में उदित शर्मा और शिवानी पत्नी संजीव कुमार शर्मा घायल हो गए। जबकि संजीव कुमार शर्मा (42) पुत्र शशिभूषण, श्रेयस (10) पुत्र संजीव कुमार शर्मा, निवासी चाणक्य पैलेस, दिल्ली को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उदित शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिवार के सभी लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सोमवार की सुबह मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। साथ ही पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदिवासी अधिकारों और जल-जंगल-जमीन पर हुआ मंथन
Next: चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.