Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पनीर के सैंपल फेल होने पर सप्लायर एवं निर्माता को छह-छह माह की जेल
  • हरिद्वार

पनीर के सैंपल फेल होने पर सप्लायर एवं निर्माता को छह-छह माह की जेल

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत ने पनीर के सैंपल फेल होने के दो अलग-अलग मामलों में पनीर निर्माता एवं सप्लायर मोहम्मद सलमान निवासी गुज्जरवाड़ा, देवबंद (यूपी) को दोषी करार देते हुए छह-छह माह के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 59(1) के तहत यह फैसला सुनाया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि सात जुलाई 2023 को गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम ने सप्तऋषि पुलिस चौकी भूपतवाला में पनीर सप्लाई कर रहे एक मारुति सुजुकी ईको वाहन को पकड़ा था। जांच के दौरान वाहन में प्लास्टिक के ड्रमों में करीब 200 किलो पनीर मिला। आरोपी मौके पर खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि वह देवबंद में स्वयं पनीर तैयार कर हरिद्वार और देहरादून में सप्लाई करता है।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने मौके से पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे थे। नमूना लेने के बाद शेष पनीर को सराय स्थित नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में दबाकर नष्ट कराया गया था। प्रयोगशाला जांच में दोनों नमूने असुरक्षित पाए गए। रिपोर्ट में पनीर में फॉरेन फैट मिलने और बीआर रीडिंग टेस्ट में फेल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त से अनुमति लेकर पांच मार्च 2024 को आरोपी के खिलाफ अदालत में दो अलग-अलग परिवाद दायर किए गए। मुकदमे के दौरान विभाग की ओर से गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी मोहम्मद सलमान को दोषी मानते हुए दोनों मामलों में अलग-अलग छह-छह माह के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरुड़ डिग्री कॉलेज में खुलेगा विज्ञान संकाय, सीएम ने दी स्वीकृति
Next: जीबी पंत संस्थान में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.