Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गरुड़ डिग्री कॉलेज में खुलेगा विज्ञान संकाय, सीएम ने दी स्वीकृति
  • बागेश्वर

गरुड़ डिग्री कॉलेज में खुलेगा विज्ञान संकाय, सीएम ने दी स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में विज्ञान संकाय खोलने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने उच्च शिक्षा विभाग को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा ने सचिव उच्च शिक्षा को भेजे पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री ने आठ मई को सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय के संचालन की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने घोषणा के क्रियान्वयन के लिए तत्काल अग्रिम कार्रवाई करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मुख्यमंत्री को इसकी प्रगति से अवगत कराया जा सके। विज्ञान संकाय की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, प्रमुख गरुड़ किशन बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गाड़िया, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, दीपक खुल्बे, शारदा देवी तथा भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का फ्लैग ऑफ
Next: पनीर के सैंपल फेल होने पर सप्लायर एवं निर्माता को छह-छह माह की जेल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.