Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फाउंड्री गेट के पास युवकों पर हमला, फायरिंग में एक घायल
  • हरिद्वार

फाउंड्री गेट के पास युवकों पर हमला, फायरिंग में एक घायल

RNS INDIA NEWS 22/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। रानीपुर क्षेत्र स्थित फाउंड्री गेट के पास मंगलवार देर रात ड्यूटी पर जा रहे दो युवकों पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की, जिसमें एक युवक के हाथ में गोली लग गई। घायल को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने नौ नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। ज्वालापुर के आर्यनगर निवासी हन्नी ने तहरीर देकर बताया कि वह 21 अप्रैल की रात दोस्त वंशु के साथ स्कूटी से सिडकुल स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे फाउंड्री गेट के पास उन्हें नोमान कुरैशी, सत्यम, वेदांत, उमर गुर्जर, अनमोल बक्शी, नितिश, मुकुल, फरहान, भानु प्रताप गोयल समेत अन्य युवक मिल गए। आरोप है कि उनके हाथों में तमंचे, चाकू और लाठियां थीं। हन्नी का आरोप है कि सभी आरोपियों ने दोनों को रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सत्यम और उसके साथियों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। जान बचाकर भागने के दौरान चली एक गोली वंशु के दाहिने हाथ में लग गई। शोर-शराबा और वाहनों की रोशनी देख हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वंशु के परिजनों को दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी कई बार झगड़े कर चुके हैं। कोतवाली रानीपुर प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा की किरण बिष्ट ने स्वरोजगार से बनाई पहचान
Next: क्वारब स्लाइड जोन और बायपास मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.