Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्कूल की दीवार ढही, प्रधानाचार्य की समझदारी ने बचाईं 25 जानें
  • हरिद्वार

स्कूल की दीवार ढही, प्रधानाचार्य की समझदारी ने बचाईं 25 जानें

RNS INDIA NEWS 08/04/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। लंढौरा स्थित राजकीय कन्या हाईस्कूल में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई, लेकिन प्रधानाध्यापिका की सतर्कता से समय रहते छात्राओं को कक्षाओं से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार, स्कूल की बाउंड्री के पीछे एक व्यक्ति अपनी जमीन में सबमर्सिबल पंप लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान दीवार के पास पानी जमा होने लगा, जिससे बाउंड्री वॉल कमजोर होकर धीरे-धीरे झुकने लगी। प्रधानाध्यापिका सपना रानी ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कक्षा सात और आठ में पढ़ रही करीब 25 छात्राओं को तुरंत सुरक्षित कमरों में भिजवा दिया। प्रधानाध्यापिका के अनुसार, जैसे ही छात्राओं को दूसरी कक्षा में भेजा गया और वह वापस लौटीं, कुछ ही क्षण बाद दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने की आवाज से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रॉस की परिचर्चा, स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर
Next: पेंशन के पैसे नहीं देने पर पत्नी और बेटियों ने बुजुर्ग से की मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.