Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
  • हरिद्वार

तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 16/02/2021
rns featured image new

रुडकी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पीआरडी के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए रुडक़ी के राजकीय अस्पताल में भेजा गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। कोतवाली के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर यह युवक सडक़ पर पड़ा रहा जिसके ऊपर से कई गाडिय़ां एक साथ गुजर गई। जिससे उसकी शिनाख्त बहुत ही मुश्किल हो गई है। पुलिस ने शव को किसी तरह उठाकर मोर्चरी भिजवा दिया है। दूसरी दुर्घटना ग्राम लिब्बरहेडी के निकट हुई। यहां पर बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से निकले परिचय पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त मोहित (२१) निवासी ग्राम पुरबालियान, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। तीसरी दुर्घटना हाईवे स्थित देवबंद तिराहे पर हुई। पीआरडी के दो जवान बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। घायलों के नाम सेवाराम पुत्र रामपाल तथा मुनेश पुत्र बलजीत, निवासी ग्राम खुरदा हालीपुर थाना झबरेड़ा बताए गए हैं। बताया गया कि वह हरिद्वार से डयूटी खत्म कर वापस गांव लौट रहे थे। इस संबंध में कोतवाली में तैनात दिवस अधिकारी उप निरीक्षक रोशनी रावत ने बताया कि अभी तक किसी भी मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्री बदरीनाथ गाडू घड़ा ने टिहरी राजमहल के लिए किया प्रस्थान
Next: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में हुआ ‘शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम’ आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.